शाखा सचिव श्री रामदयाल महतो के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

शाखा सचिव श्री रामदयाल महतो के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन
जे टी न्यूज़


समस्तीपुर : ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन कारखाना स्टोर शाखा के शाखा सचिव श्री रामदयाल महतो जी के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता वर्तमान शाखा सचिव श्री अरविन्द कुमार ने चादर ओढ़ाकर,आउटडोर शाखा के शाखा सचिव श्री उमेश प्रकाश जी ने मोमेंटो एवम रेलवे ट्रेड यूनियन के नेता श्री शत्रुधन राय पंजी जी ने बुके दे कर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर अरविन्द कुमार जी ने कहा की रामदयाल महतो जी के कार्यप्रणाली और व्यवहार बहुत ही सराहनीय रहा और उन्होंने कर्मचारी हित मे अनेक सराहनीय कार्य किये। इनके कार्यकाल स्वर्णिम काल कहा जा सकता है।

पहले कर्मचारी हेल्पर से हेल्पर में ही रिटायरमेंट हो जाते थे इन्होंने पूर्व कारखाना प्रबंधक श्री अमन राज के साथ मिल कर ट्रेड मर्ज करवाया उसके बाद परमोशन की रफ्तार बढ़ी। वो बेहतरीन नेतृत्व कर यूनियन का और कर्मचारियों का दिल जीतने का कार्य किया। आज के बिदाई सह सम्मान समारोह में उपाध्यक्ष संतोष कुमार निराला,अरविन्द राय संगठन मंत्री, विनोद पासवान लक्षमण कुमार,सुरेश राय, निसारुल हक,सुनील कुमार (फाेजी जी),रामनरेश राय, सुभाष कुमार,चंदेश्वर पासवान, विजन कुमार,दीपक सिंह, प्रशांत कुमार,आदी थे।।।

Loading