जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा बेहतर कार्य के लिए पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया





जे टी न्यूज, समस्तीपुर: जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा सरकारी कार्यों के और बेहतर निष्पादन ,कर्मियों के क्षमतावर्धन ,विभागों के कार्य प्रदर्शन तथा बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित करने के लिए मापदंड के निर्धारण हेतु सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों और वीसी के माध्यम से जुड़े अनुमंडल स्तरीय

एवम प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान सभी कार्यपालक सहायकों को कार्यालयों में प्रयुक्त होने हिंदी का प्रशिक्षण दिलाने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा सरकारी कार्यों को बेहतर प्रबंधन के द्वारा संपादन हेतु सभी पदाधिकारियों को हेरोल्ड द्वारा

लिखित प्रिंसिपल ऑफ मैनेजमेंट पढ़ने की सलाह दी गई। सभी तकनीकी पदाधिकारियों प्रोजेक्ट वाइज रिपोर्ट करने एवम प्रत्येक बुधवार को अपने- अपने क्षेत्र में रहने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा जन परिवाद निस्तारण कोषांग के संबंध में नोडल पदाधिकारी,जन परिवाद निस्तारण कोषांग और डीआईओ एनआईसी को विशेष निर्देश दिया गया।

जन परिवाद निस्तारण कोषांग में वैसे परिवाद शामिल होंगे जो सरकार द्वारा परिवाद निष्पादन के लिए बनाए गए किसी पोर्टल से संबंधित नही हैं। समीक्षा के दौरान जिले को पीएफएमई उद्योग विभाग,जन्म प्रमाण पत्र सांख्यिकी विभाग,कबीर अंतेस्थि सामाजिक सुरक्षा कोषांग,मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना,निःसक्तत पेंशन योजना

एवम राजस्व संकलन में माप तौल विभाग राज्य में प्रथम स्थान परआया है। इसके लिए जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया गया। सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को उनके कार्यों के आधार पर सम्मानित करने के लिए मानदंड हेतु सुझाव उप विकास आयुक्त को भेजने निर्देश दिया गया।

कुल मिलाकर यह बैठक पदाधिकारियों के क्षमता बर्धन करने के लिए की गई ताकि कार्यों का निष्पादन और तेज गति से हो सके।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button