केंद्र के भाजपा नीत सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर पहुँच गई- प्रो. तकी अख्तर

केंद्र के भाजपा नीत सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर पहुँच गई- प्रो. तकी अख्तर

जेटी न्यूज़।

समस्तीपुर::- केंद्र के भाजपा नीत सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर पहुँच गई है। देश के अंदर सामाजिक स्तर पर लोगो में एक दूसरे से आपस की दूरी बढ़ती जा रही है और अराजकता का माहौल व्याप्त होता जा रहा है। मणिपुर के लोग शांति प्रिय थे लेकिन आज एक दूसरे के जान के दुश्मन बने हुए है। यह बाते जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव प्रो. तकी अख्तर ने कही। उन्होंने कहा की विपक्ष के कमज़ोर होने से सरकार निरंकुश हो चुकी है और कमज़ोर विपक्ष को सरकार खत्म करने पर तुली हुई है। हर वर्ष दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी का वादा करने वाली सरकार 9 वर्षो में मात्र 7 लाख लोगो को ही रोजगार दे पाई है। चुनाव के समय किये गये इनके सभी वादे जुमला साबित हो रहे है। रोजाना उपयोग की वस्तु समेत गैस डीजल और पेट्रोल की कीमते दोगुनी से भी अधिक हो गई है।

आमलोगो की आय बढ़ने के बजाय घटती ही जा रही है। देश में व्याप्त ऐसे माहौल में विपक्षी पार्टियों का समर्थन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विपक्षी एकता को मज़बूत करने के लिए मिल रहा है। बिहार ने हमेशा देश को राह दिखाने का काम किया है। आगामी 15 जून को बिहार के महगठबंधन दलों ने राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालो पर देश में बढ़ती मंहगाई एवं बेरोजगारी पर रोक लगाने जाति आधारित गणना कराने संवैधानिक संस्थाओ के दरूपयोग के विरुद्ध उन्माद की राजनीति पर रोक लगाने किसानो की आय दुगुनी करने दलित गरीबो की आवास एवं खाधान योजना बंद करने की साजिश को बेनक़ाब करने एवं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया है। देश की जनता इस सरकार के क्रिया कलाप से आक्रोषित है। बिहार से निकली आवाज़ को पुरे देश का समर्थन मिलेगा। मौके पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अताउर रहमान बुनकर प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष तौहीद अंसारी बबलू यादव रणवीर कुमार विनोद असरार दानिश एवं गुलाब कैसर आदि नेता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button