धरना को सफल बनाने के लिए महागठबंधन के सभी दलों ने की बैठक

धरना को सफल बनाने के लिए महागठबंधन के सभी दलों ने की बैठक
जे टी न्यूज.

करगहर (रोहतास) केंद्र सरकार (भाजपा) के तानाशाह रवैया के खिलाफ 15 जून 2023 को महागठबंधन द्वारा प्रखंड कार्यालय पर 11:00 दिन मे महाधरना को सफल बनाने के लिए महागठबंधन के सभी दलों ने मंगलवार के दिन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय पर की एक दिवसीय बैठक। जिसमें राजद प्रखंड अध्यक्ष शकील अहमद, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सीपीआई प्रखंड सचिव महेंद्र प्रसाद गुप्ता, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा, किसान नेता श्री राम राय आदि उपस्थित थे। बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं एवं आम जनों से अपील करते हुए बताया कि महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी, निजीकरण, संप्रदायिकता, नफरत फैलाने वाली भाजपा सरकार की 9 साल की तबाही, बर्बादी के खिलाफ 15 जून 2023 को प्रखंड कार्यालय पर हजारों की संख्या में (एकत्रित) भाग लेकर भाजपा के तानाशाह रवैया के खिलाफ आवाज बुलंद करें। मामले की जानकारी सीपीआई प्रखंड सचिव महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने दी।

Related Articles

Back to top button