जनतांत्रिक अधिकारों पर बढ़ते हमलो के खिलाफ जन चेतना यात्रा प्रारंभ

जनतांत्रिक अधिकारों पर बढ़ते हमलो के खिलाफ जन चेतना यात्रा प्रारंभ

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास) प्रखंड मुख्यालय करगहर में रविवार के दिन प्रखंड कार्यालय के समक्ष जन चेतना सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता भाकपा माले जिला कमेटी अध्यक्ष नथुनी राम के द्वारा किया गया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले रोहतास जिला सचिव कामरेड अशोक बैठा ने क्रांतिकारी हमला किया।और कहा कि आरएसएस बीजेपी के बढ़ते फासीवादी हमलो के खिलाफ,जनतांत्रिक अधिकारों पर बढ़ते हमलों के खिलाफ,आम जनता पर किए जा रहें उदारीकरण निजीकरण भूमंडलीकरण, धर्म और जाति के नाम पर नफरत हिस्सा फैलाने, आम जनता पर हो रहे शोषण उत्पीड़न दमन,जनतंत्रता स्वतंत्रता और समानता प्रगति के खिलाफ भाकपा माले ने जन चेतना यात्रा प्रारंभ किया है,जो 6 दिसंबर से लेकर 20 दिसंबर 2023 तक निश्चित किया गया है। जन चेतना यात्रा कोलकाता (पश्चिम बंगाल)से लेकर झारखंड, बिहार, यूपी के बनारस तक चलेगा। चेतना यात्रा में शामिल सी पी आई एम एल ए सुरेंद्र पासवान,श्रमजीवी मंच के प्रिया स्मिता,बिहार ग्रामीण व असंगठित श्रमिक यूनियन के जयप्रकाश ललन,जनवादी लोकमंच नगीना राम,पीडीएसएफ कुशल कौर, सीसीआई साथी अशोक कुमार, चाय बागान संग्राम समिति के अनुकंपा व्यांग फॉरवर्ड ब्लॉक क्रांतिकारी साथी बाल गोविंद के साथ जन चेतना यात्रा में भाकपा माले के सभी सदस्य अधिकारी गण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button