विधानसभा में बहुमत साबित करने पर नीतीश सरकार को बधाई — एनसीपी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता आशुतोष सिंह

विधानसभा में बहुमत साबित करने पर नीतीश सरकार को बधाई — एनसीपी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता आशुतोष सिंह

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बिहार प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने प्रेस व्यान जारी कर कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार एकजुट है। सोमवार को 122 विधायक से भी ज्यादा 129 विधायक के साथ अपना बहुमत साबित किये। बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार सरकार पूर्ण बहुमत साबित करने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित सभी एनडीए गठबंधन के विधायकों को बधाई है। विपक्ष के सभी अटकलें फेल महा गठबंधन के लोग सिर्फ झूठ ही बोलते हैं और अफवाह फैलाते हैं। उल्टे उन्हीं के तीन विधायक भाग कर एनडीए गठबंधन में आ गएl

नीतीश सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और बिहार में चौतरफ़ा विकास करेगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता बिहार प्रदेश आशुतोष सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीट एनडीए गठबंधन ही बिहार में जीतेगा और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे। पूरे देश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित दादा पवार उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र एनडीए गठबंधन के साथ हैं।

Related Articles

Back to top button