मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरनाflk me

मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना

राजू प्रसाद/जेटी न्यू

मधुबनी नगर:प्राइवेट स्कूलस एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन मधुबनी इकाई के द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय सप्ता पर एक दिवसीय धरना जिलाध्यक्ष देवानंद झा के अध्यक्षता में शुक्रवार को किया गया. जिसमें सभी निजी विद्यालयों का क्यूआर कोड निर्गत करने और आरटी‌ई के प्रतिपूर्ति करने एवं यू डाइस में बच्चों के डाटा इंट्री में आधार की अनिवार्यता खत्म करने एवं सभी वंचित विद्यालय को अविलंब यू डाइएस को निर्गत करने को लेकर जिले भर सभी निजी विद्यालय के संचालक धरना दिया. धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष देवानंद झा उपाध्यक्ष व्रम्हदेव यादव ने कहा कि धरना में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान कुंदन कुमार ने जुलाई महीना में सभी विद्यालयों का क्यूआर कोड एवं आरटी का प्रतिपूर्ति कर दिया जाएगा .साथ ही जिले से बाहर जाने वाले बच्चों के टीसी पर भी अब हस्ताक्षर होगा. नए जिला शिक्षा पदाधिकारी के योगदान के बाद टीसी पर प्रति हस्ताक्षर के लिए काम शुरू हो जाएगा.उन्होंने कहा कि अब कोई भी दिक्कत हो तो सीधे कार्यालय में आकर बात करें. कार्येक्रम पदाधिकारी के अश्वासन के बाद शिक्षकों ने धरना को समाप्त किया. धरना स्थल पर अंकित सिंह ठाकुर, संजीव कुमार झा, नीरज कुमार झा, अंकित सिंह, धर्मेंद्र कुमार पाल, शिव कुमार यादव, रवि कुमार, अमरेश कुमार दीक्षित, मोहम्मद इलियास, सुरेंद्र प्रसाद शर्मा, मनीष कुमार दत्त, अनिल कुमार महतो, सुबोध कुमार ठाकुर, शमीम रजा, सत्यनारायण, रविंद्र कुमार यादव, परमानंद झा, अरविंद कुमार सिंह, मनीष कुमार, रमेश कुमार झा, दिलीप कुमार यादव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, बसंत कुमार, केदार प्रसाद साह, अमित खान, अश्वनी कुमार, साजन कुमार, अखिलेश, मनीष कुमार, सुभाष चंद्र सिंह, चंद्रेश्वर यादव, पवन कुमार महतो, सरोज कुमार यादव, मोहम्मद मुस्ताक, आलोक कुमार, शैलेंद्र, मुकेश कुमार, दिलीप कुमार झा, संजीत कुमार ठाकुर, धनंजय यादव, किशोर कुमार, आनंद कुमार सहित सैकड़ों विद्यालय के संचालकों ने भाग लिया.

Related Articles

Back to top button