जिला पदाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने राजकीय अंवेदकर छात्रावास के लिए चिन्हित की जमीन

जिला पदाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने राजकीय अंवेदकर छात्रावास के लिए चिन्हित की जमीन

जेटी न्यूज/समस्तीपुर

जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह द्वारा खानपुर प्रखंड के खानपुर उत्तर पंचायत के रंजीतपुर मौजा में बनने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के 100 बेड के राजकीय अंबेडकर कल्याण छात्रावास के लिए से चिन्हित एवम स्वीकृत भूमि का निरीक्षण किया गया। यह छात्रावास राज्य स्कीम मद के अंतर्गत भवन निर्माण विभाग के द्वारा बनाया जायेगा। इसके निर्माण के लिए दैनिक समाचार पत्रों में निविदा निकाली गई है। जिला पदाधिकारी के द्वारा इस छात्रावास के निकट विद्यालयों के बारे में पूछा गया। उपस्थित जिला कल्याण पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की इस छात्रावास से निकटतम विद्यालय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिरोपट्टी खतुआहा है। यह छात्रावास छात्रों के लिए है। जिला पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित लोगों से खेती बारी एवम बीज तथा सिंचाई के बारे भी पूछताछ की गई।
इसके बाद जिलाधिकारी के द्वारा शिवाजीनगर प्रखंड ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल रोसरा के अधीन नाबार्ड योजना के अंतर्गत बागमती नदी पर आरसीसी पूल ,जो हसोनपुर बालीपुर पथ में निर्मित है, के पहुंच पथ के बाधित निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता,ग्रामीण कार्य विभाग,कार्य प्रमंडल रोसरा के द्वारा बताया गया की पहुंच पथ के आरेखन में निजी भूमि पड़ने के कारण इसका निर्माण कार्य बाधित था। वर्तमान में पहुंच पथ के निर्माण की स्वीकृति विभाग से प्राप्त हो चुकी है।
पहुंच पथ के आरेखन पर पड़ने वाली निजी भूमि के रैयतदारों को मुआवजा देना निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा हर हाल में 31 दिसंबर 2023 तक पहुंच पथ का निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया गया।
अंत में जिला पदाधिकारी के द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय हंसोपुर का निरीक्षण किया गया। यह विद्यालय कक्ष 9 से 12 तक संचालित है। निरीक्षण के समय विद्यालय में प्रथम सावधिक परीक्षा चल रही थी। कुछ वर्गों में कक्षाएं संचालित हो रही थी। जिला पदाधिकारी के द्वारा हिंदी कक्षा में पढ़ाए जा रहे मल्लिक मोहम्मद जायसी के बारे में छात्राओं से सवाल पूछा गया। एक छात्रा के द्वारा सुभद्रा कुमारी चौहान की कविता जिला पदाधिकारी को सुनाया गया। जिला पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक से विद्यालय के समस्याओं एवम उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Related Articles

Back to top button