संत पाॅल टीचर्स टेनिंग काॅलेज वीरसिंहपुर समस्तीपुर मेे एंटी रैगिंग कार्यक्रम का आयोजन
संत पाॅल टीचर्स टेनिंग काॅलेज वीरसिंहपुर समस्तीपुर मेे एंटी रैगिंग कार्यक्रम का आयोजन
जे टी न्यूज़
समस्तीपुर : संत पाॅल टीचर्स टेनिंग काॅलेज वीरसिंहपुर समस्तीपुर मेे एंटी रैगिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो दिनांक 12.08.2023 से 18.08.2023 तक चलेगा।

कार्यक्रम महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य श्री मनोज कुमार ने रैगिंग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाविद्यालय में किसी भी छात्र- छात्राओं द्वारा अनुशानहीनता, अमर्यादित भाषा का प्रयोग एवं फब्तिया कसा जाता है तो तक्ष्ण जानकारी दी जाय।सहायक प्राध्यापक सह समन्वयक सुरेन्द्र प्रसाद चैधरी ने सुप्रीम कोर्ट के द्वारा रैगिंग पर लगाये गये प्रतिबंध पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं के रैगिंग नही करने के संबंध में शपथ दिलायी गयी। संचालन सहायक प्राध्यापक श्री मुकेश कुमार ने किया। इस अवसर पर सभी प्राध्यापक एवं शिक्षेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।



