भाजपा के राजनीतिक गुंडागर्दी के खिलाफ जदयू का एक दिवसीय पोल खोल धरना का आयोजन

भाजपा के राजनीतिक गुंडागर्दी के खिलाफ जदयू का एक दिवसीय पोल खोल धरना का आयोजन

जे टी न्यूज़
समस्तीपुर : भाजपा के राजनीतिक गुंडागर्दी के खिलाफ जनता दल यूनाइटेड ने पोल खोल एक दिवसीय धरना का आयोजन कर भारतीय जनता पार्टी को बेनकाब करने का सत्ता से दूर होने के बाद पहले वार भाजपा के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का पहला चरण आज समस्तीपुर में सरकारी बस स्टैंड परिसर में धरना देकर श्रीगणेश किया गया. एक दिवसीय धरना का नेतृत्व जन नायक कपूरी ठाकुर के पुत्र एवं पूर्व मंत्री राज्य सभा में नेता रामनाथ ठाकुर एवं उजियारपुर के पूर्व सांसद अश्मित देवी, बिहार राज्य संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ पोल खोल एक दिवसीय प्रदर्शन में भाग लिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार राय, जिला जदयू के महासचिव रंजन कुमार शर्मा समेत दर्जनों नेताओं ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि भा ज पा एबीसी ओबीसी विरोधी की नहीं बल्कि भाजपा के नेतृत्व में बनी केंद्र सरकार से आम जनता ऊब चुकी है और पूरे देश को अस्थिरता पैदा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साजिश रच रही है। श्री ठाकुर ने कहा कि जनहित को देखते हुए और भाजपा राष्ट्रीय एकता और अखंडता को असुरक्षित के दिशा में एक पर एक साजिश रचने के कारण विवश होकर भारतीय जनता पार्टी से राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन तोड़ने के लिए हमारे राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष नीतीश कुमार को विवश होना पड़ा। समय रहते अगर यह कदम नहीं उठाए आता तो देश की जनता माफ नहीं करेगी।

Related Articles

Back to top button