*77 वीं जश्न ए आजादी के मौके पर 14 अगस्त को 12 बजे रात्रि में बेतिया स्टेशन परिसर आजादी के नारों से गूंज उठा*
*77 वीं जश्न ए आजादी के मौके पर 14 अगस्त को 12 बजे रात्रि में बेतिया स्टेशन परिसर आजादी के नारों से गूंज उठा*

वेतिया:: अखिल भारतीय किसान सभा , सी आई टी यू , बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के संयुक्त फैसले के अनुसार आज पश्चिम चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया में स्टेशन परिसर में रात्रि जगराता सभा एवं जुलूस का आयोजन किया गया । जुलूस मीना बाजार स्थित रिक्शा मजदूर सभा भवन से चलकर 4 किलोमीटर की दूरी तय कर बेतिया स्टेशन परिसर में पहुंचा। जहां हुई सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष तथा बिहार राज्य ईंख उत्पादक संघ के महासचिव प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि आज जश्न ए आजादी का 76 वा साल हम मना रहे हैं । आज ही के दिन 12:00 बजे रात्रि के बाद हमें आजादी हासिल हुई थी। इस आजादी के लिए हमारे देश के लाखों वीर बांकुरे चंद्रशेखर आजाद , शहीद ए आजम भगत सिंह , राजगुरु , सुखदेव , राम प्रसाद बिस्मिल , अशफाक उल्लाह खां, रोशन सिंह , राजेंद्र लाहिड़ी , खुदीराम बोस जैसे देश के सपूतों के शहादत के बाद यह आजादी हमें हासिल हुई । यह सर्व विदित है कि हिंदू महासभा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों ने अंग्रेजों का साथ दिया और अंग्रेजी हुकूमत के इशारे पर हिंदू और मुसलमान के बीच विभेद पैदा कर आजादी की लड़ाई को कमजोर करने का काम किया । आज वही आरएसएस के वंशज देश की शासन व्यवस्था पर विराजमान हैं। उन्हें देश की संविधान की कोई चिंता नहीं ।जनतांत्रिक अधिकारों को छिनने की लगातार कोशिश जारी है । महंगाई , बेरोजगारी से जनता को मुक्ति दिलाने के बदले देश में नफरतों की बीज केंद्र सरकार के द्वारा बोई जा रही है ।सांप्रदायिक सदभाव को बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है । हमारी संस्कृति अनेकता में एकता देश की विशेषता है ।

लेकिन हमारी एकता और अखंडता को मोदी सरकार द्वारा तोड़ा जा रहा है । देश में बड़े पैमाने पर हिंदू और मुसलमान का खेल खेला जा रहा है । इन्हीं की डबल इंजन की सरकार मणिपुर में मैंतई और कुकी समुदाय के बीच लगातार नफरत को बढ़ाया जा रहा है । कुकी समुदाय के दो औरतों को नंगा कर हजारों लोगों ने सड़कों पर घुमाया , उनके वक्ष तथा अति संवेदनशील स्थान में उंगली लगाया और हजारों लोगों के सामने बलात्कार कर उनकी हत्या कर दी गई। डबल इंजन की सरकार ने इस नृशंस कारवाई को अंजाम दिया । जिसका मिशाल दुनिया में दूसरा नहीं मिलता ।फिर भी हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर की सरकार और दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई जैसे शब्द बोलने से भी परहेज करते रहे ।
ऐसी स्थिति में आज हमें बाबा साहब अंबेडकर की बनाई हुई देश की संविधान , जनतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने की जिम्मेदारी आन पड़ी है। हमें सांप्रदायिकता और नफरत का खेल खेलने वाली नरेंद्र मोदी की सरकार को 2024 में हटाना है । तभी हम अपने खेती , किसानी तथा अपनी रक्षा कर पाएंगे । इन्हीं सवालों को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से और अपने देश की रक्षा का संकल्प लेने के लिए जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । इस अवसर पर बिहार राज्य किसान सभा के बिहार राज्य किसान सभा के राज्य राज्य कार्यकारिणी के सदस्य चांदसी प्रसाद यादव , बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला सचिव प्रभुनाथ गुप्ता , किसान सभा के जिला सचिव हरेंद्र प्रसाद , सीटू के जिला सचिव शंकर कुमार राव , डी वाई एफ आई के राज्य उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ , जिला उपाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव , तांगा चालक कल्याण संघ के महासचिव नीरज बरनवाल , अध्यक्ष प्रकाश वर्मा , सदरे आलम , मनोज कुशवाहा , अवध बिहारी प्रसाद आदि लोगों ने सभा को संबोधित किया। जो 12:30 बजे रात्रि तक सभा चली । अंत में गगनभेदी नारों के साथ सभा की कार्रवाई समाप्त की गई।

