सैनफोर्ट सेंट्रल स्कूल सातनपुर में धूम-धाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

सैनफोर्ट सेंट्रल स्कूल सातनपुर में धूम-धाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
जे टी न्यूज़/आदित्य प्रकाश

सातनपुर, समस्तीपुर : सैनफोर्ट सेंट्रल स्कूल सातनपुर समस्तीपुर में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े धूम-धाम और हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक प्रोफ़ेसर आदित्य प्रकाश ने झंडोत्तोलन किया गया। झंडोत्तोलन के पश्चात् और विद्यालय के बच्चों के द्वारा राष्ट्रगान की मनमोहक प्रस्तुति की गई एवं उपस्थित सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा तिरंगे को सलामी दी गयी।

पूरा विद्यालय प्रांगण राष्ट्रीय नारों से गुंजायमान हो उठा. इसके बाद विद्यालय के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कई बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी ली, कई बच्चों ने मनमोहन राष्ट्रगीत, नृत्य, संगीत का रंगारंग प्रस्तुति भी किया। प्रतिभागी बच्चों को निदेशक के द्वारा मेडल भी से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुप्रिता प्रकाश ,शिक्षक सुनील कुमार, केशव कुमार, जयमाला चौधरी, मैनेजर मदन मोहन चौधरी सहित सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button