पोखरा में नहाने गये तीन बच्चो की डुबोने से मौत हो गई ।
पोखरा में नहाने गये तीन बच्चो की डुबोने से मौत हो गई ।
जे टी न्यूज

केसरिया, पू०च०:
पोखरा में नहाने गये तीन बच्चो की डुबोने से मौत हो गई ।घटना शुक्रवार सुबह की बताई जाती है मिली जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के पुर्वी सरोतर चांदपरसा पंचायत के भगवतिया गांव में सुबह करीब आठ बजे तीन नाबालिग बच्चा नहाने चला गया ।नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण तीनों बच्चा डुब गया ।चौथे बच्चे को सोर मचाने पर ग्रामीण पोखरा में कुदकर तीनों बच्चों को बाहर निकाला तब तक तीनों बच्चा की मौत हो गयी थी।थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि भगतिया निवासी अमित कुमार उर्फ राहुल सिंह का 7वर्षीय पुत्री डिम्पल कुमारी एव5वर्षीय पुत्र आयुश कुमार एवं बिनोद पासवान का 6वर्षीय पुत्र रवि कुमार का शव को बरामद कर पोस्मार्टम के लिए मोतीहारी भेजने की तैयारी की जा रही है आवेदन आने पर युडी केश दर्ज किया जाएगा।ग्रामीणो ने बताया कि बिनोद पासवान को पांच बेटी के बाद मात्र एक मात्र पुत्र था और अमित कुमार को मात्र एक बेटा व एक बेटी थी जो दोनों को डुबने से मौत हो गया।परिजन समेत सभी गांव के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है

