लहना वसूल कर लौट रहे रक्सौल के रेडीमेड व्यवसयी विवेक बर्णवाल को अपराधियों ने मारी गोली स्थिति नाजुक

लहना वसूल कर लौट रहे रक्सौल के रेडीमेड व्यवसयी विवेक बर्णवाल को अपराधियों ने मारी गोली स्थिति नाजुक


जेटी न्यूज

डी एन कुशवाहा

रक्सौल पूर्वी चंपारण- रक्सौल के एक रेडीमेड व्यवसायी विवेक वर्णवाल को अज्ञात अपराधियों ने छौड़ादानों से लहना वसूल कर रक्सौल आने के क्रम में गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से जख्मी व्यवसायी ओम प्रकाश बरनवाल का 42 वर्षीय पुत्र विवेक वर्णवाल बताया जा रहा है। गोली लगते ही राहगीरों ने आनन-फानन में जख्मी विवेक वर्णवाल को डंकन हॉस्पिटल रक्सौल पहुंचाया। जहां के चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लक्ष्मीपुर स्थित एसआरपी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। जहां विवेक बरनवाल के का उपचार चल रहा है। ज्ञात हो कि विवेक वर्णवाल का रेडीमेड दुकान शहर के पोस्ट ऑफिस चौक स्थित ताला चौक पर हैं।

मिली जानकारी के अनुसार विवेक विवेक वर्णवाल पूर्व की भांति रविवार को भी दुकान का लहंगा वसूलने छौड़ादानों गए थे।लहना वसूल कर लौटने के क्रम में पूर्व से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने एकांत देख कर लूटपाट करना शुरू कर दिया। जिसमें विवेक के द्वारा रुपया नहीं देने पर अपराधियों ने उसे गोली मार कर रुपया छीन लिया एवं नौ दो ग्यारह हो गए। उक्त लूटपाट में विवेक वर्णवाल से कितने रुपए छीने गए इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।


मिली जानकारी के अनुसार लूटपाट एवं गोलीबारी की घटना दरपा थाना क्षेत्र के लोहडिया गांव के समीप पसाह नदी के पास घटित हुई है। विवेक अकेले बाइक पर सवार थे। गोली लगने के बाद घायल विवेक को गम्हरिया चौक पर स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। उसके तुरंत बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए वहां के चिकित्सक ने डंकन हॉस्पिटल रक्सौल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते धर्मा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। समाचार प्रेषण तक विवेक वर्णवाल की स्थिति गंभीर बताई जा रही थी।

Related Articles

Back to top button