69 वीं बिहार लोकसभा आयोग के परीक्षा में समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर केंद्र पर बनाए गए केंद्रा अधीक्षक दागी

69 वीं बिहार लोकसभा आयोग के परीक्षा में समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर केंद्र पर बनाए गए केंद्रा अधीक्षक दागी

*आखिर कहा गई मुहिम सीएम नीतीश के भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने की? सारे दावे खोखले*

जेटीन्यूज़
समस्तीपुर: गंभीर आरोप से घिरे
डॉ० सत्येंन कुमार को
69 वीं बिहार लोकसभा आयोग के परीक्षा में समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर केंद्र का केंद्रा अधीक्षक बनाया गया है ।
इसको लेकर काफी बवाल मचा हुआ है । हालांकि कुछ दिन पूर्व झंझट टाइम्स ने इस मामले को काफी प्रमुखता से उठाया था, जिसपर समस्तीपुर जिला के जिलाधिकारी के गोपनीय से जांच कराई गई,हालांकि जिलाधिकारी की गोपनीय शाखा भी कहीं ना कहीं और जांच करता ,जिलाप्रशासन संदेह के घेरे में है । हालांकि जांच में इस बात की ही पुष्टि हुई कि केंद्रा अधीक्षक पर जो आरोप लगे हैं अमूमन सत्य ही पाया गया है जो सूत्रों के द्वारा पता चला, बावजूद अंतिम समय में इनके ही नाम को फाइनल कर दिया गया है। अब इस बात की चर्चा जोरों पर है कि इस परीक्षा में भ्रष्टाचार चरम पर रहेगी, क्योंकि डॉ० सत्येंन कुमार को जो केंद्र अधीक्षक बनाए गए हैं वो काफी विवादित रहे हैं । बिहार लोकसभा आयोग के आगामी पुलिस सिपाही की भर्ती में मुन्ना भाई सक्रिय रहेंगे । इस मुन्ना भाई के सक्रियता में समस्तीपुर जिला प्रशासन के भी कई लोग अप्रत्यक्ष रूप से शामिल है जिसकी पुष्टि झंझट टाइम्स अखबार नहीं करता है ।

बिहार के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार मुक्त बिहार को बनाने की दिशा में जो दिन रात बातें करते है, आखिर वो खोखली होती दिख रही हक़, बल्कि भ्रस्टाचार को ही बढ़ावा मिल रहा है ।आखिर किन परिस्थितियों में जांच होने के बावजूद भी 69 वीं बिहार लोकसभा आयोग के परीक्षा में भी समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर केंद्र पर केंद्र अधीक्षक बनाया गया जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है । आखिर इन तमाम खेल के पीछे बिहार के कुलाधिपति सह राज्यपाल के कार्यालय की भी भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है। साथ ही साथ बिहार सरकार की ओर से भी कोई कारवाई नहीं हुई, ना ही समस्तीपुर जिलाप्रशासन ने भी अपनी ओर से कोई जांच रिपोर्ट आगे अग्रसित नहीं की, आखिर इस पूरे प्रकरण के मास्टर माइंड कौन,बहुत बड़ा सवाल है जिसका जवाब किसी के पास नहीं है ।

Related Articles

Back to top button