झंझारपुर सांसद सह युवा प्रदेश सचिव राजा चौधरी ने गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया

झंझारपुर सांसद सह युवा प्रदेश सचिव राजा चौधरी ने गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया


जे टी न्यूज़,मधुबनी ( राजू प्रसाद): 02 अक्टूबर 2023 को स्थानीय मधुबनी रेलवे स्टेशन के प्रांगण में गांधी स्मृति स्थल पर झंझारपुर सांसद जिला प्रतिनिधि सह युवा प्रदेश सचिव राजा चौधरी के नेतृत्व में मधुबनी जिला के मूक बधिर संघ मधुबनी एवं जदयू के वरिष्ठ साथियों द्वारा गांधी जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। इस अवसर पर आए हुए आगंतुक साथियों द्वारा गांधी जी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया एवं उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रतिज्ञा ली गई। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता प्रभात रंजन, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सह सीनेट सदस्य डॉक्टर संजीव कुमार झा, भरत चौधरी, जिला महासचिव महताब आलम,राजकिशोर साफी, जयप्रकाश राणा, महफूज आलम, दिगंबर मिश्रा,शमीम अहमद, मुख बधिर संघ के साथी रामनाथ सिंह, रोशन कुमार शर्मा, कुसुम अंजली कुमारी, लक्ष्मी नारायण सिंह, विकास कुमार यादव, उमेश पासवान, संजीव कुमार, धीरज कुमार, दिलीप झा, मोहम्मद फहीमुद्दीन, सरोज कुमार भंडारी सिकंदर कुमार सुरेश कुमार सिंह, अब्दुल्ला, अरविंद कुमार यादव, शंभू भंडारी, रामभरोस ठाकुर ,सनी, रोशन कुमार ठाकुर, महादेव कुमार, बबलू ठाकुर, मोहम्मद शमी, महादेव भंडारी आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे, गांधी जयंती के अवसर पर मूकबधिरों को जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर साफी द्वारा मिठाई खिलाकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर जदयू के साथियों एवं अन्य साथियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को बिहार में जातीय गणना कराने एवं ससमय प्रकाशित करने के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद एवं बधाई।

Related Articles

Back to top button