महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल का हुआ भव्य स्वागत

महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल का हुआ भव्य स्वागत

जे टी न्यूज, मधुबनी/बेनीपट्टी : महिला प्रकोष्ठ मधुबनी जिला इकाई की मधुबनी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए सीतामढ़ी से मधुबनी जाने के क्रम में बेनीपट्टी प्रखंड के परकौली पंचायत में महिला राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल जी का प्रदेश महासचिव गायत्री देवी की अगुवाई में महिला नेता व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय जनता दल के महिला कार्यकर्ताओं के तरफ से प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल जी के स्वागत व सम्मान के लिए बेनीपट्टी से मधुबनी के बीच में जगह-जगह राष्ट्रीय जनता दल के झंडा बैनर एवं तोरण द्वार बनाया गया था, परकौली पंचायत में राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव गायत्री देवी के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल जी ने रुककर उपस्थित महिलाओं से मिलकर सबों का अभिवादन किया और कुछ देर संवाद और चाय के विश्राम के बाद महिला प्रकोष्ठ की एकदिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मधुबनी की ओर प्रस्थान किया।

Related Articles

Back to top button