पुराने समाजावादी नेता को जिलाध्यक्ष बनाने से बढ़ेगा राजद का जनाधार 

पुराने समाजावादी नेता को जिलाध्यक्ष बनाने से बढ़ेगा राजद का जनाधार

जे टी न्यूज, मधुबनी :

पूर्व विधायक रामाशीष यादव को मधुबनी राजद जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपे जानें का पत्र जारी होने के बाद राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव एवं सांसद डॉ फैयाज अहमद के प्रति आभार प्रकट किया हैं।

जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा हैं कि पूर्व विधायक रामाशीष यादव पुराने समाजवादी नेता के रूप में लंबे समय से पार्टी के लिए संघर्ष जारी रखें हैं। यहीं कारण है कि पार्टी ने जिले की जिम्मेवारी सौंपी हैं।

श्री यादव ने बधाई देते हुए कहा कि उन्हें जिलाध्यक्ष बनाए जानें से जिलेभर में राजद का जनाधार बढना तय हैं। हम सभी आगामी दौर में पार्टी को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा करेगें।

पार्टी के वरिष्ठ नेता आसिफ अहमद, राजकुमार यादव, हरिमोहन मंडल राम कुमार यादव, अब्दुस सलाम, मो तमन्ना, विजयचंद्र घोष, रामबिलास सहनी एवं मो महताब आलम ने जिलाध्यक्ष बनने पर सहर्ष बधाई दिया हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button