रालोजपा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनी शकुंतला सिंह
रालोजपा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनी शकुंतला सिंह

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास): राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष स्मिता शर्मा ने अधिवक्ता कुमारी शकुंतला सिंह को रालोजपा रोहतास महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत कर पत्र जारी किया है। शकुंतला सिंह ने पत्र पाकर पार्टीजनों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि मैं पार्टी में सदैव कार्य करूंगी। मौके पर पटना पार्टी कार्यालय में डॉक्टर नूतन एन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला), श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह अधिवक्ता, वरीय उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, जिला प्रवक्ता राजेंद्र पासवान ने खुशी का इजहार व्यक्त करते हुए प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष को साधुवाद दिया है।



