नप प्रशासन ने चलाया सघन अतिक्रमण अभियान हजारो रूपये जुर्माना वसूले

नप प्रशासन ने चलाया सघन अतिक्रमण अभियान हजारो रूपये जुर्माना वसूले

जे टी न्यूज़, जयनगर (संटू नायक) : नगर पंचायत प्रशासन के तत्वावधान में सोमवार की शाम सघन अतिक्रमण अभियान चलाया गया। आएईएस ईओ पार्थ गु्प्ता के नेतृत्व में नप कर्मियो के लाव लश्कर के द्वारा मेन रोड में अतिक्रमण अभियान चलाकर हजारो रूपये वसूले गये। ईओ श्री गुप्ता ने बताया की सोमवार को उनके प्रशिक्षण का अंतिम दिन है। उन्होंने शहर के सभी बुद्धिजीवी व्यापारियों व लोगो से अपील किया कि शहर को सुन्दर व स्वच्छ बनाने के लिए अतिक्रमण अभियान मे सहयोग करे। उन्होंने कहा हम तो बस चंद दिनो के लिए प्रशिक्षण में आये है। प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी लोगो में शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने में आगे आये। ताकि सभी के सहयोग से शहर अतिक्रमण मुक्त रहेगा।

जबतक आप नही चाहेंगें तबतक शहर स्वच्छ व अतिक्रमण मुक्ति संभव नही है। अभियान मेनरोड के नप कार्यालय से शुरू होकर सुरेका अतिथि भवन तक चला। इधर अभियान से शहर में अतिक्रमण कारियो के बीच हड़कंप मची थी। अभियान में ईओ अमित कुमार समेत अन्य कर्मी मौके पर थे। बता दें कि नप द्वारा सड़क पर लगाये गये चार फीट का अतिक्रमित बोर्ड से लोग व दुकानदार परेशान है। जिसे नही सिफ्ट किया गया।

 

Related Articles

Back to top button