18 हजार चयनमुक्त सेविका-सहायिका का सेवा बहाल हो अन्यथा आंदोलन- शशि यादव

18 हजार चयनमुक्त सेविका-सहायिका का सेवा बहाल हो अन्यथा आंदोलन- शशि यादव

बिहार राज्य आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन का 15 सदस्यीय प्रखंड कमिटी का चुनाव संपन्न

 

राधा देवी संयोजिका एवं आरजू बानो, रीता देवी संह संयोजिका चुनी गईं

 

जे टी न्यूज, ताजपुर/समस्तीपुर : मानदेय बढ़ोतरी, राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत अन्य मांगों को लेकर संघर्षरत करीब 18 हजार सेविका-सहायिका को चयनमुक्त करना सरकार का तुगलकी फरमान है।चयनमुक्त सभी सेविका-सहायिका को चयनमुक्त करने का आदेश सरकार वापस ले अन्यथा सभी आंगनबाड़ी संगठनों को एकजुट कर संघर्ष तेज किया जाएगा। उक्त बातें बिहार राज्य आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के राज्य संयोजिका शशि यादव ने ताजपुर मध्य विद्यालय के मैदान में शनिवार को आयोजित आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका की बैठक में कहा। 

उन्होंने कहा कि अपने केंद्र में बच्चों को पढ़ाने के अलावे भी आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका से सरकार अन्य कार्य कराती हैं जबकि सरकार चालाकी से इन्हें आंशकालीक कार्यकर्ता घोषित कर रखा है। शशि यादव ने कहा कि दूसरे कई राज्यों में सेविका- सहायिका का मानदेय अधिक है तो बिहार में कम क्यों। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर्स को विभिन्न समस्याओं से जुझना पड़ता है। उन्हें अपनी समस्याओं को लेकर दर- दर की ठोकरें खाना पड़ता है।

बैठक की अध्यक्षता राधा देवी ने की। वीणा देवी, अनीता देवी, ललिता कुमारी, शहनाज बेगम, बिदाना खातुन, ताजो खातुन, अफसाना खातुन, सनोबर बानो आदि ने बैठक में अपने- अपने विचार व्यक्त किया।

  अंत में बिहार राज्य आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन, ऐक्टू का 15 सदस्यीय प्रखंड संयोजन समिति का चुनाव किया गया। प्रखंड कमिटी के सदस्य के बतौर रीता देवी, तहसीन बानो, लालमणि कुमारी, प्रियंका कुमारी, नरगिस बानो, आयशा खातुन, जोया खातुन, आबदा असगरी, मंजू देवी, सीता देवी, हलिमा खातुन, रीना पासवान आदि सर्वसम्मति से चुनी गई। राधा देवी को प्रखंड संयोजिका एवं आरजू बानो एवं रीता देवी को सह संयोजिका चुना गया। भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य नौशाद तौहीदी को यूनियन का संरक्षक चुना गया। जनवरी में विस्तारित बैठक करने का निर्णय लिया गया।

बैठक को ऐपवा के जिला अध्यक्ष बंदना सिंह, इनौस के जिला अध्यक्ष आसिफ होदा, मो० एजाज, खेग्रामस के शंकर महतो आदि ने संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका को राज्य कर्मी का दर्जा देने के संघर्ष में साथ खड़ा रहने की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button