किसान मोर्चा के आह्वान पर देशव्यापी ट्रैक्टर मार्च

किसान मोर्चा के आह्वान पर देशव्यापी ट्रैक्टर मार्च

जे टी न्यूज, पंजाब: 26 जनवरी 2024 को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशव्यापी ट्रैक्टर मार्च को बिहार के सभी जिलों में शानदार ढंग से आयोजित होगा। 

पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय किसान महासम्मेलन में बिहार से 2000 किसान नेता भाग लेंगे।

वादा किया है,निभाना पड़ेगा।

नही तो दिल्ली से जाना परेगा।

किसानों की मांगे पूरा करो के लिए फरवरी में किसानों का दिल्ली मार्च में बिहार से 25000 किसान दिल्ली कुच करेंगे।

फरवरी में दिल्ली में किसान मार्च,जनवरी में पंजाब में राष्ट्रीय किसान महासम्मेलन और 26 जनवरी 2023 को ऐतिहासिक ट्रैक्टर मार्च को सफल बनाने हेतु संयुक्त किसान मोर्चा,बिहार की बैठक साथी रामायण सिंह की अध्यक्षता में स्वामी सहजानंद सरस्वती आश्रम,पटना में हुई। बैठक को बिहार राज्य किसान सभा के अशोक प्रसाद सिंह, भारतीय किसान यूनियन “टिकैत” के दिनेश सिंह, ऑल इंडिया अग्रगामी किसान सभा के अमेरिका

महतो,एन ए पी एम के आशीष रंजन, के के यू के डॉ श्याम नंदन शर्मा, किसान जागरण मंच के नरेश यादव,जसवा के मणिलाल,प्रभावित किसान खेतिहर-मजदूर मोर्चा के नेता अश्विनी कुमार चौबे एवं सत्येंद्र नारायण सिंह,प्रगतिशील किसान संघ के भूषण कुमार,स्वामी सहजानंद सरस्वती आश्रम समिति के अशोक कुमार सिंह,फतुहा लोक संघर्ष मोर्चा के देव कुमार सिंह,मेगा औद्योगिक पार्क प्रभावित किसान संघर्ष मोर्चा के गोपाल शर्मा, ऑल इंडिया स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार मंच के वशिष्ठ नारायण सिंह,बैजनाथ सिंह और किसान नेता श्रीकांत ने अपना-अपना विचार व्यक्त किये। बिहार में किसान आंदोलन को तेज करने के लिए प्रमंडल स्तरीय क्षेत्रीय कन्वेंशन करने पर विचार-विमर्श किया गया।जिसमें सभी संगठन के नेता भाग लेंगे। सभी नेताओं ने एक स्वर से आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तन मन धन से एकजुट होकर तैयारी में लगने पर संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button