संविधान बचाओ ,देश बचाओ, नागरिकता बचाओ ,अभियान के तहत सीपीएम ने निकाला पदयात्राजेटी न्यूज/अश्वनी कुमार

संविधान बचाओ ,देश बचाओ, नागरिकता बचाओ ,अभियान के तहत सीपीएम ने निकाला पदयात्रा

जेटी न्यूज/अश्वनी कुमार

समस्तीपुर/रोसड़ा : अनुमंडल के विभूतिपुर प्रखंड में सीपीएम कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ ,देश बचाओ, नागरिकता बचाओ,अभियान के तहत एनपीआर,एनसीआर,सीएए और भूमिहीनों के घर उजारी के खिलाफ़ आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम आज बोरिया से शुरू हुआ. महथी, सोनवारचक, सलखन्नि, सिंघिया घाट, सिवनाथपुर में सभा आयोजित किया गया. सलखन्नि में पत्रकार ब्रज किशोर ब्रजेश की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी.

सभा को सीपीआई एम राज्य सचिव ,मंडल सदस्य कॉमरेड अजय कुमार,जिला मंत्री रामाश्रय महतो ,महेश कुमार, सतनारायण सिंह विश्वनाथ महतो, उपेंद्र राय, दिनेश पासवान ,ललन कुमार ,ललन सिंह, कृष्णमूर्ति, संतोष कुमार सिंटू, बबलू कुमार, जागेश्वर महतो, श्याम किशोर कमल आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि एनआरसी सी ए ए, एनपीआर को लाकर केंद्र की मोदी सरकार संविधान को बर्बाद करने पर आमदा है.

धार्मिक आधार पर जनता के बीच विभेद पैदा किया जा रहा है मोदी सरकार झूठ की खेती करती है. यह लड़ाई संविधान और देश बचाओ की लड़ाई है.25 फरवरी को समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के समक्ष विशाल प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की.

Related Articles

Back to top button