बिहार का रोज़गार और जातीय गणना मॉडल देश के लिए बना नजीर : मंज़र खान 

बिहार का रोज़गार और जातीय गणना मॉडल देश के लिए बना नजीर : मंज़र खान

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी का यह नारा है पक्का वादा अडिग इरादा, पूर्ण प्रण, पूर्ण संकल्प

 

जे टी न्यूज, पटना: सूबे के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने जिस संकल्प के साथ 2020 के चुनाव में जो वादा और संकल्प लिया था उसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार पूरा कर रही है। जो 5 लाख से ऊपर लोगों को नौकरियां अब तक दी जा चुकी है।

उक्त बात मकर संक्रांति के मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा आयोजित भोज में शिरकत करने आए राजद के कद्दावर वो सभी मामले में संपन्न युवा राजद नेता जनाब मंजर खान ने कही। उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ जुमला पढ़ती है।जो स्पष्ट रूप से दिख रहा है। उन्होंने कहा कि 10 साल बनाम 15 महीने में क्या अंतर रहा है ये हर क्षेत्रों में दिख रहा है।

इन्होंने महागठबंधन सरकार के उपलब्धियों की विशेष रूप से चर्चा की और कहा कि तेजस्वी जी का यह नारा पक्का वादा अडिग इरादा। पूर्ण प्रण, पूर्ण संकल्प। इन्होंने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि हर सेक्टर में महागठबंधन सरकार काट कर रही है और जिस तरह से शिक्षा विभाग में रिकॉर्ड समय में 2 लाख 17 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति। गृह विभाग में हजारों पुलिसकर्मियों की बहाली। अन्य विभागों में लाखों पदों नियोजन अभियान और प्रक्रिया जारी।

*4.5 लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाने का निर्णय*

बिहार में अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा/अतिपिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 75 फीसदी आरक्षण लागू किया। देश में प्रथम बार बिहार प्रदेश में जातिगत जनगणना करवाई। तालीमी मरकज, शिक्षा मित्र और टोला सेवकों का मानदेय दुगुना किया। आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका का मानदेय बढ़ाया। पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में भी वृद्धि का निर्णय ये सभी कार्य अपने बहुत कम समय सीमा के अंदर किए। इस अवसर पर राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव ई.आयुष अग्रवाल, जिला राजद अध्यक्ष मनीष यादव आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button