पंडित जीबनाथ द्बारा रचित पुस्तक अथ एकाक्षरी दुर्गा का लोकार्पण 

पंडित जीबनाथ द्बारा रचित पुस्तक अथ एकाक्षरी दुर्गा का लोकार्पण

जे टी न्यूज़, मधुबनी(राजू प्रसाद):

मधुबनी नगर मे स्थित काली मंदिर परिसर मे पंडित जीबनाथ द्बारा रचित पुस्तक अथ एकाक्षरी दुर्गा का लोकार्पण काली मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित नरेश ठाकुर एवं अधिवक्ता अजय कुमार झा यश के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

 

पुस्तक के लेखक राजनगर प्रखंड के कोईलख ग्राम वासी के प्रपौत्र ज्योतिशबिद कृष्ण चंद्र झा के द्वारा अपने स्वर्गीय पिता गोपाल चंद्र झा के पुण्य स्मृति मे द्वितीय संस्करण का प्रकाशन करबाया गया।

इस अबसर पर सुभाष चन्द्र स्नेही, अधिवक्ता कृष्ण कांत झा, अनिल कुमार झा, आनंद कुमार झा, डॉक्टर सुनील कुमार, कालीकांत झा, भोगेन्द्र मिश्र,रमन जी,तारानंद झा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

इस मौके पर काली मंदिर के प्रधान पुजारी नरेश ठाकुर ने कहा की हर्ष की बात हैं की पुस्तक अथ एकाक्षरी दुर्गा का लोकार्पण काने का सौभाग्य हमें प्राप्त हुआ। यह पुस्तक जन-जन तक प्रसारित हो ऐसी कामना हूँ। उन्होंने कहा को वैसे तो दुर्गा स्तुति पर कई पुस्तक प्रकाशित हुई हैं, लेकिन अथ एकाक्षरी दुर्गा स्तुति करने से लोगो को तिगुना लाभ प्राप्त होता हैं। उन्होंने लोगो से अपील किया हैं कि इस पुस्तक को अवश्य पढ़े और दिए गये दुर्गा स्तुति का पाठ कर मनवांछित लाभ प्राप्त करें।

 

Related Articles

Back to top button