सिपाही शुभम कुमार सिंह दरभंगा प्रक्षेत्र के प्रक्षेत्रीय मंत्री मनोनीत

सिपाही शुभम कुमार सिंह दरभंगा प्रक्षेत्र के प्रक्षेत्रीय मंत्री मनोनीत

जे टी न्यूज़, जयनगर :

बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से मधुबनी जिलाबल के सिपाही(सदस्यता संख्या- 974) शुभम कुमार सिंह को संगठन के दरभंगा प्रक्षेत्र का पृक्षेत्रीय मंत्री मनोनीत किया गया है।

बुधवार 24 जनवरी 2024 को संगठन के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में सम्यक विचार के पश्चात पुलिसकर्मियों के कल्याणकारी कार्यों के दृष्टिकोण से संघ के लिए समर्पित,

कर्तव्यनिष्ठ एवं लगनशील सिपाही शुभम सिंह को इस दायित्व के लिए मनोनयन किया गया है।

बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन के महामंत्री रामविलास पासवान ने मधुबनी जिला में कार्यरत सिपाही शुभम कुमार सिंह को दायित्वों का पालन करने के लिए निर्देशित किया है।

जानकारी के लिए बता दें कि दरभंगा प्रक्षेत्र अन्तर्गत बिहार के कुल 10 पुलिस जिले शामिल हैं जिसमें दरभंगा, मधुबनी,

समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिला शामिल है।

बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन 57 वर्षों से सक्रिय है और इसकी स्थापना 1967 ई. में हुई थी।

इसका केंद्रीय कार्यालय बिहार की राजधानी पटना में है।

Related Articles

Back to top button