सम्मान समारोह में स्थानांतरित थानाध्यक्ष को दी गई विदाई, नए का किया गया स्वागत
सम्मान समारोह में स्थानांतरित थानाध्यक्ष को दी गई विदाई, नए का किया गया स्वागत

जे टी न्यूज, काराकाट (रोहतास) थाना परिसर में रविवार को निवर्तमान थानाध्यक्ष का विदाई समारोह तथा नए थानाध्यक्ष का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सहित अन्य बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।

इस दौरान निवर्तमान थानाध्यक्ष आदित्य कुमार को विदाई एवं नवपदस्थापित थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी का अभिनंदन किया गया। इस दौरान निवर्तमान थानाध्यक्ष को फूल माला व शाल देकर सम्मानित किया। वही कई पुलिस कर्मियों ने कहा कि इन्होंने अन्य थाना प्रभारियों के लिए अपनी कार्य शैली से प्रेरणा देने का कार्य किया है।

थानाध्यक्ष ने लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के लोगों का हर कार्य में सहयोग मिल रहा था। सहयोग के बल पर ही हर कार्य को अंजाम तक पहुंचाया गया।

नए थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी ने अपना पद ग्रहण करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए शांतिपूर्ण और भय मुक्त वातावरण में स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के मुख्य उद्देश्य के साथ,

शराबबंदी व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता होगी।

