बूथ सशक्तिकरण हेतु प्रवासी कार्यकर्ताओं एवं प्रवास चिंतको का चल रहा रात्रि प्रवास कार्यक्रम
बूथ सशक्तिकरण हेतु प्रवासी कार्यकर्ताओं एवं प्रवास चिंतको का चल रहा रात्रि प्रवास कार्यक्रम

जे टी न्यूज़, जयनगर :
खजौली विधानसभा के जयनगर नगर मंडल के वार्ड दो में भारतीय जनता पार्टी का “गाँव चलो अभियान रात्रि प्रवास कार्यक्रम” एवं बूथ सशक्तिकरण हेतु प्रवासी कार्यकर्ताओं एवं प्रवास चिंतको का चल रहा रात्रि प्रवास कार्यक्रम की सफलता को लेकर चौपाल लगाकर लोगों से संवाद संग ही रात्रि प्रवास में निकले भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष सुरज गुप्ता ने कहा कि प्रवासी टोली के साथ प्रत्येक लाभार्थियों से मिल समाज के हर तबके लोगों को केंद्रीय योजनाओं को बताकर प्रभावित करेंगे। अनेकता में एकता और विभिन्न रूपों में एकता की अभिव्यक्ति भारतीय संस्कृति की सोच जैसे विषयों को उपस्थित लोगों के बीच रखा। वहीं प्रांतीय युवा नेता सह बूथ प्रवासी कार्यकर्ता धर्मेन्द्र भारद्धाज उर्फ बौआ झा ने कहा कि “गांव चलो अभियान” के निमित्त बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा विगत 10 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, अन्तर्वाह्य सुरक्षा, सांस्कृतिक उत्थान एवं विश्व में भारत के गौरव में वृद्धि सहित विकास के सभी आयामों पर अतुलनीय कार्य हुआ है। सभी सफलतम योजनाओं को लेकर शहर के हर टोले मोहल्लों में प्रवास के जरिये बूथ पर प्रवास किया जा रहा है । भारतीय जनता पार्टी की गरीब कल्याण के प्रति विकास दृष्टि एवं केंद्र सरकार के द्वारा संपन्न हुए विकास कार्यों को जन-जन तक ले जाकर, जनता का विश्वास अर्जित करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः समर्थन जुटाना है। सबों को मिल जन जन की आस्था को मजबूत कर एक समृद्धशाली भारत के तरक्की हेतु 2024के लक्ष्य निर्माण को लेकर एकजुट होकर विपक्ष को करारा जवाब देना होगा।

सर्वे भवन्तु सुखिन: की बात करने वाला भारत ही है और इस मंत्र को साकार करने का काम हम भाजपाई कार्यकर्ताओं एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। “गांव चलो अभियान” प्रवास कार्यक्रम को सफलता हेतू प्रमुखता से सशक्त टोली बनाया गया है जो हर शक्ति केंद्र पर चौपाल लगाकर “मेरा बूथ सबसे मजबूत” लक्ष्य को सार्थक बनाया जा रहा है। शहर के हर बूथों पर रात्रि चौपाल में नगर मंडल अध्यक्ष सुरज गुप्ता,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उद्धव कूंवर,धर्मेन्द्र भारद्धाज उर्फ बौआ झा,अरविंद तिवारी, अनिल महतो,राजेश गुप्ता,गोपाल सिंह, सुमित कर्ण, रमेशचंद्र झा,अनिल जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।



