शिक्षा विभाग की खुली पोल मृत शिक्षिका को शिक्षा विभाग ने वीक्षण कार्य में लगाया

शिक्षा विभाग की खुली पोल मृत शिक्षिका को शिक्षा विभाग ने वीक्षण कार्य में लगाया


जे टी न्यूज, मधुबनी : जिले के शिक्षा विभाग की लापरवाही एकबार फिर सामने आई है। तीन वर्ष पूर्व मर चुकी शिक्षिका को वीक्षण कार्यरत के लिए नामित किया गया है,जबकि विभाग को शिक्षिका के मर जाने की जानकारी देकर सुधार कराया गया था। बावजूद इसके मृत शिक्षिका रेणु कुमारी को ड्यूटी पर लगाए जाने की बात सामने आई है, जिसकी पुष्टि संबंधित स्कूल के एचएम ने की है। विदित हो कि प्रखंड की महथा पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय महुआ में शिक्षिका रेणु कुमारी कार्यरत थी। 4 दिसंबर 2020 की रात में अपराधियों ने उस वक्त उसे गोली मारी, जब वह सुषुप्तावस्था में थी। गोली लगने से तत्काल उसकी मौत हो गई थी। उसे ही शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा ड्यूटी में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। 15 फरवरी से प्रारंभ होनेवाली मैट्रिक की परीक्षा के लिए बने जयनगर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय केन्द्र पर योगदान का आदेश दिया गया है। आदेशानुसार योगदान नहीं करने की स्थिति में कार्रवाई भी की जा सकती है। केन्द्र को उसके योगदान की प्रतीक्षा है। विभाग का कहना है कि रेंडमाइजेशन से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाती है। प्रखंड स्तर पर भूलवश सूची में उक्त मृत शिक्षिका का नाम डाल दिया गया होगा और चिट्ठी निर्गत हो गई होगी। विभाग ने इसे मानवीय भूल माना है। जो भी हो, फिलहाल लदनियां से जयनगर तक इसकी हो रही चर्चा से शिक्षा विभाग की लापरवाही पर सवाल तो उठता है, जो लाजिमी भी है।

Related Articles

Back to top button