पेंसनर समाज के संस्थापक सदस्य की धर्मपत्नी के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

पेंसनर समाज के संस्थापक सदस्य की धर्मपत्नी के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जे टी न्यूज, बेगूसराय: बिहार राज्य पेंसनर समाज की अनुमंडल पेंसनर समाज भवन बखरी,बेगूसराय में डॉक्टर बिष्णु देव महतो की अध्यक्षता में संस्था के संस्थापक सदस्य स्व.गौरी शंकर प्रसाद की धर्मपत्नी स्व.सुशीला देवी के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगतों के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर सचिव विजय प्रसाद सिंह ने दिवंगतों के पेंसनर समाज के प्रति समर्पण और सहयोग की भूरी भूरी प्रसंशा की।वहीं देवकी देवी,ब्रह्मदेव सिंह,रामचंद्र केशरी,महेंद्र प्रसाद,कौशल किशोर क्रांति,मुकेश कुमार,प्रमोद कुमार ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।वक्ताओं ने कहा कि आज की परिस्थिति में नई पीढ़ी ने एकल परिवार को बढ़ावा दिया है,

इससे सेवा निवृत व अधिक उम्र के लोगों के प्रति सेवा भावना में कमी होती जा रही है,जबकि उम्र के इस पड़ाव पर देखरेख की ज्यादा आवश्यकता होती है।आज समाज को बुजुर्गों के अनुभव और युवाओं के जोश के साथ नव परिवर्तन में सहयोग की जरूरत है। अतः भावी पीढ़ी को अतीत को धरोहर मानते हुए भविष्य को संवारने हेतु प्रयत्नशील रहना चाहिए,इससे सबल समाज का निर्माण हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button