जिला पदाधिकारी के अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में होली के अवसर पर प्रशाशन की तैयारी के संबंध में आयोजित किया गया बैठक…।

ब्यूरो चीफ, ठाकुर वरुण कुमार/आशीष आनंद।

  • समस्तीपुर, 02 मार्च’2020::-  

जिलाधिकारी के अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में होली के अवसर पर प्रशाशन की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, डीडीसी, एडीएम पीजीआरओ, डीआरडीए डायरेक्टर, एनडीसी, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, एवं अन्य उपस्थित थे।

पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन ने निम्नलिखित बातों पर चर्चा/निर्देश दिया-

फ्लैग मार्च/ गाश्ती, होली से पहले होने वाली सिपाही भर्ती, कार्य क्षेत्र में उपस्थित  रहे पुलिस पदाधिकारी और सतर्क रहे।

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने निम्नलिखित बिंदुओं पर विचार विमर्श किया

सभी जगहों पर शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष ध्यान देने का भी निदेश दिया।

सभी जगहों पर फ्लैग मार्च करने का निदेश दिया।

धारा 107 से संबंधित मामलों की कार्रवाई का निष्पादन 3 दिनों के अंदर समाप्त करने का निर्दश दिया तथा रोज़ का स्टेटस जिला अधिकारी से साझा करने का निर्देश दिया गया। 

डीजे पर पूर्णतः रोक लगी हुई है।

जुलूस, रैली जिन्हें प्रशासन से अनुमति नहीं है उन पर नोटिस कर धारा 107 की कार्रवाई की जाएगी।

सभी पुलिस पदाधिकारी गश्त के दौरान की छवि जिला जन संपर्क पदाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे ताकि जिला के जन से अख़बार के माध्यम से प्रशासन की सजगता/सतर्कता साझा किया जा सके।

ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों की होली के दौरान छुट्टी के आवेदन को रद्द कर दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button