निसबड एवं आशा सेवा संस्थान द्वारा दो दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

निसबड एवं आशा सेवा संस्थान द्वारा दो दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न


जे टी न्यूज़, गढ़पुरा/ बेगूसराय : राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान,उद्यमिता विकास मंत्रालय भारत सरकार ,हिंदुस्तान यूनिलीवर एवं आशा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय उद्यमित जागरूकता कार्यक्रम (ईएपी) रहमान कम्पिटीशन सेंटर गढ़पुरा ,बेगुसराय (बिहार) में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजक संस्था के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कहा की इस कार्यक्रम द्वारा बेरोजगारों को भविष्य में उद्यम शुरू करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रहमान कम्पिटीशन सेंटर के निदेशक आर रहमान ने कहा की उद्यमिता की दिशा में भारत सरकार द्वारा की गई पहल सराहनीय है। मौके पर डॉ सगीर अली अंजुम, डॉ तौकीर ,प्रशिक्षक ज्योति कुमार,आशा सेवा संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक रंजित कुमार आदि उपस्थित थे।आगत अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत और धन्यवाद किया।शिक्षण संस्थान के निदेशक आर रहमान ने किया।

Related Articles

Back to top button