बिहार में एनडीए ने आखिर किस वजह से युवा और नए लोगों को मौका नहीं दिया!

पुराने और थके चेहरों को बिहार कब तक ढोएगा

बिहार में एनडीए ने आखिर किस वजह से युवा और नए लोगों को मौका नहीं दिया!

पुराने और थके चेहरों को बिहार कब तक ढोएगा

पटना/डा. आर के वर्मा।

 

भाजपा और जद यू ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना रहा कि ये दोनों दल इस चुनाव में भी युवाओं को तरजीह नहीं दी।
भाजपा प्रत्याशियों की औसत उम्र 60.65 वर्ष है। जदयू प्रत्याशियों की औसत उम्र 61.75.है। 58 साल रिटायरमेंट की उम्र मानी जाती है। बीजेपी में 11 प्रत्याशियों की उम्र 58 से अधिक है। जदयू में भी इस उम्र से अधिक के 11 प्रत्याशी हैं।
बीजेपी में राधा मोहन सिंह, आरके सिंह और गिरिराज 70 पार हैं। रविशंकर 70 पहुंचने वाले हैं। 50 से कम उम्र का एक ही प्रत्याशी लगता है, राज भूषण निषाद। वह भी 48 के हैं।


जेडीयू में दिलेश्वर कमैत 78, देवेशचंद्र ठाकुर 70, दिनेश चंद्र यादव और चंद्रेश्वर प्रसाद 72 के हैं। ललन सिंह और रामप्रीत मंडल 70 पहुंचने वाले हैं।
50 से कम उम्र के दो लोग ही दिखते हैं। सुनील कुमार और संतोष कुशवाहा।
ये लोग आखिर किस वजह से युवा और नए लोगों को मौका नहीं देते। पुराने और थके चेहरों को बिहार कब तक ढोएगा।

Related Articles

Back to top button