बिहार को विकसित राज्य बनाना भाजपा का मूल मंत्र – श्री अजय दुबे
बिहार को विकसित राज्य बनाना भाजपा का मूल मंत्र – श्री अजय दुबे

जे टी न्यूज़, कैमूर : भभुआ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता सह सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता श्री अजय दुबे ने बिहार के दोनों _उपमुख्यमंत्री विजय किशोर सिन्हा एवं सम्राट चौधरी से सप्रेम मुलाकात किया।तो वहीं दूसरी तरफ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर भी खुशी जाहिर की।इस दौरान भाजपा नेता ने दोनों उपमुख्यमंत्रियों से मिलकर बिहार को विकसित राज्य बनाने एवं भारतीय जनता पार्टी कि संगठन को मजबूती प्रदान करने पर विचार विमर्श भी किया।ताकि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती से धरातल पर उतरा जा सके।आपको बता दे की भभुआ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रामपुर प्रखंड के बाघी गांव निवासी सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता सह वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अजय दुबे अपने व्यवहार विचार एवं कर्मठता के बल पर क्षेत्र की जनता के दिलों पर राज करते हैं।तथा अपने भभुआ विधानसभा क्षेत्र सहित बिहार के समुचित विकास को लेकर दिन-रात मेहनत भी करते हैं।अपने लोकप्रियता एवं संघर्षशील जीवन के बल पर आज बिहार सहित देश प्रदेश के बड़े नेताओं से हाथ से हाथ मिलाकर समस्याओं का समाधान कराने में अपनी अहम भूमिका भी निभा रहे हैं।अपने कर्तव्य निष्ठा एवं ईमानदारी के बल पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अजय दुबे भभुआ विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे बिहार प्रदेश में भी अपना जलवा कायम कर रहे हैं।उनकी संघर्ष एवं कर्मठता एक दिन अवश्य रंग लाएगी।

