डीएम अमित कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक

जेटी न्यूज मधुबनी।

जिला पदाधिकारी, मधुबनी अमित कुमार के अध्यक्षता में सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी के साथ संभावित बाढ़ नियंत्रण कोचई लेकर जिला सभागार में बैठक आहुत की गई।इस दौरान अपर समाहर्ता , मधुबनी, जिला आपदा प्रभारी, मधुबनी, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, मधुबनी जिला, डी.आर.डी.ए. निदेशक, मधुबनी, स्थापना उप समाहत्र्ता, मधुबनी, जिला विकास शाखा प्रभारी पदाधिकारी, मधुबनी एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया गया, जो निम्न प्रकार है।1. वर्षा मापक यंत्र को चालू हालत में रखा जाय। 2. बाढ़ प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्र एवं संकटग्रस्त व्यक्ति की अद्यतन पहचान कर ली जाय।‌ 3. बाढ़ सुरक्षा हेतु गाँव, पंचायत एवं प्रखण्ड स्तर पर उपलब्ध सभी संधान का मानचित्र तैयार किया जाना है। जिसमें नाव, जेनरेटर सेट, पेट्रोमेक्स, टेन्ट, जाल-महाजाल, खाली सिमेंट की बोरियाँ आदि की उपलब्धता एवं भंडारण की विवरणी तैयार कर लिया जाय।

4. संभावित बाढ़ क्षेत्र में शरण स्थल की पहचान पूर्व से कर लिया जाय। 5. सभी शरण स्थलों पर स्वच्छ पेयजल, पुरूषों एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, मेडिकल कैम्प, बिजली, भोजन, मानव दवा, पशु चारा व दवा एवं कोविड-19 को देखते हुए मास्क, सेनिटाईजर आदि की व्यवस्था किया जाय।6. नाव/लाईफ जैकेट/मोटरवोट परियोजना की आकस्मिक व्यवस्था, बाढ़ के समय जिला के किसी भी स्थान पर किसी भी समय लोगों को संकट से बचाने हेतु आवश्यकता पड़ सकती है।
7. आपातकालीन संचालन केन्द्र -सह- नियंत्रण कक्ष की स्थापना किया जाय। 8. बाढ़ प्रभावित प्रखण्डों के पंचायतों में समुदाय के प्रशिक्षित व्यक्तियों, पंचायत प्रतिनिधियों, प्रशिक्षित गोताखोरों, प्रखण्ड/ अंचल के कर्मियों, प्राथमिक उपचार में दक्ष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, होमगार्डों एवं बिहार पुलिस के जवानों को मिलाकर बाढ़ आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य हेतु राहत एवं बचाव दल का भी गठन किया जाय।

Related Articles

Back to top button