जोकीहाट गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा: एक अभियुक्त गिरफ्तार, देशी पिस्टल और कारतूस बरामद
जोकीहाट गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा: एक अभियुक्त गिरफ्तार, देशी पिस्टल और कारतूस बरामद

जे टी न्यूज, अररिया :
अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र के बीआरसी भवन, जोलिगंज में कार्यरत कोऑर्डिनेटर उमर फारूख को गोली लगने की घटना का अररिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।
इस संबंध में जोकीहाट थाना में कांड संख्या-437/26, दिनांक 03.11.2026 के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विशेष टीम का हुआ था गठन
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, अररिया के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अररिया के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान और पुख्ता आसूचना (इंटेलिजेंस) के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त मुख्य अभियुक्त मो. महताब आलम (पिता- स्व. मो. अफाक, निवासी- चकई, थाना- जोकीहाट, जिला- अररिया) को धर दबोचा।
*बरामदगी*
गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने निम्नलिखित सामान बरामद किए हैं:
एक देशी पिस्टल
दो जिंदा कारतूस
*छापेमारी दल में शामिल अधिकारी*
इस त्वरित कार्रवाई और उद्भेदन में जोकीहाट थाना के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं:
पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा, जोकीहाट थाना,पु०अ०नि० रंजनीकांत कुमार, जोकीहाट थाना
पु०अ०नि० पंकज कुमार, जोकीहाट थाना,जोकीहाट थाना का सशस्त्र बल l
अररिया पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
