सांसद मनोज राम की स्वागत में चाय पार्टी का आयोजन चुनाव के दौरान हिसाब किताब को लेकर भिड़े कार्यकर्ता सांसद लगे मनाने में

सांसद मनोज राम की स्वागत में चाय पार्टी का आयोजन

चुनाव के दौरान हिसाब किताब को लेकर भिड़े कार्यकर्ता सांसद लगे मनाने में

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)रोहतास जिला अंतर्गत सासाराम में ही नवनिर्वाचित सांसद मनोज राम की आओ भगत में वरिष्ठ नेता डॉक्टर जावेद अख्तर के बंगले पर चाय पार्टी का आयोजन किया गया था। उसमें भली-भांति नवनिर्वाचित सांसद मनोज राम के साथ बहुत सारे कांग्रेसी जन भी उपस्थित हुए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह के साथ सभी नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहें।तभी अचानक गहमा गहमी रगड़ा रगड़ी शुरू हो गया।

एमएमकार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर एक दूसरे को खींचतान शुरू कर दिया गया।यहां तक की कार्यकर्ता व नेता एक दूसरे को कहने लगे कि होश में रहे नहीं तो …….. इतना सुनते ही मनोज राम अपने नेता व कार्यकर्ता को हाथ जोड़कर मानने लगे। यह खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।क्या सांसद मनोज राम यह जानते थे कि जाने के बाद अपने ही कार्यकर्ताओं के द्वारा इस तरह का व्यवहार किया जाएगा। नहीं जानते थे पर सभी कार्यकर्ताओं को मना कर ही दम लेगें।

Related Articles

Back to top button