राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का महामहिम राष्ट्रपति का दौरा
शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का राष्ट्रपति ने दौरा कर दिव्यांग बच्चों से की मुलाकात
राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का महामहिम राष्ट्रपति का दौरा
शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान का राष्ट्रपति ने दौरा कर दिव्यांग बच्चों से की मुलाकात

जे टी न्यूज, दिल्ली(विनोद कुमार सिंह): राष्ट्रपति श्रीमती दौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान जाकर दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की।आप को बता दे कि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्म जी का आज जन्मदिन भी है।इस अवसर पर राष्ट्रपति महोदया ने संस्थान परिसर में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया व उद्यान में पौधारोपण किया।संस्थान के पी एंड ओ वर्कशॉप का निरीक्षण करते हुए नवीन तकनीक के माध्यम से कृत्रिम अंगों के निर्माण के बारे में जानकारी ली तथा क्रॉस डिसेबिलिटी शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपचार लेने आये बच्चों से भी मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि सुगम्य भारत अभियान के तहत सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के जीवन को आसान और बेहतरीन बनाने का कार्य किया जा रहा है।वहीं दिव्यांगों की एक सशक्त पहचान के लिए बनाए जाने वाले यु डी आई डी(UDID ) कार्ड से दिव्यांगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।राष्ट्रपति महोदया ने कहा कि विभाग के अधीनस्थ आने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में जो कार्य किया जा रहा वह बेहद सराहनीय है।यहाँ पर दिव्यांग लोगों के उपचार के लिए दी जाने वाली विभिन्न थेरेपी बेहद कारगर हैं, साथ ही दिव्यांगों को सशक्त बनाने की दिशा में शिक्षा के माध्यम से जो कार्य किया जा रहा है वह बेहद सराहनीय है।राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे दिव्यांग बंधु किसी प्रकार से अन्य लोगों से कम नहीं हैं।देश और समाज अगर दिव्यांगजनों के प्रति समावेशी और संवेदनशील हो तो कहीं भी समस्या नहीं आती है। राष्ट्रपति महोदया नें संस्थान की कार्यो की सहराणा करते हुए कहा कि मैं संस्थान के सभी लोगों को बधाई देती हूँ कि वह दिव्यांगों के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाने के लिए बेहतरीन कार्य कर रहे हैं।आप सेवक नहीं हैं बल्कि वो लोग हैं जो दिव्यांगों को सुगम बनाने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवशर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग देश में दिव्यांगों को सशक्त करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का लगातार प्रयास कर रहा है।हमारे प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान भी दिव्यांगता के क्षेत्र में लगातार बेहतरीन काम कर रहे हैं।हमारे राष्ट्रीय संस्थानों द्वारा दिव्यांग बच्चों की देखभाल करने और उन्हें सहायक उपकरण प्रदान करने में बेहतरीन काम किया जा रहा है। भारत सरकार का हमेशा से यह लक्ष्य रहा है कि दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ा जाए।इसी कड़ी में कौशल विकास कार्यक्रम के तहत हमारे राष्ट्रीय संस्थान द्वारा दिव्यांग बच्चों को कई प्रकार के कार्य सिखाए जा रहे हैं। हमें यह खुशी है कि हमारे इस कार्य में राष्ट्रपति महोदया का मार्ग दर्शन व आर्शवाद भी हमें मिल रहा है।इस मौके पर संस्थान के विद्यार्थियों और दिव्यांग बच्चों द्वारा मन मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।



