दिल्ली के बिहार भवन जी 20 छठ घाट पर धूमधाम से लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न

जे टी न्यूज, दिल्ली : लोक आस्था व सूर्य उपासना का महापर्व छठ उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही शांतिपूर्ण माहौल में मंगलवार को संपन्न हो गया। चहुंओर बज रही छठ गीतो से आस- पास का माहौल भक्तिमय बना हुआ था। अस्ताचलगामी

और उदीयमान भगवान भाष्कर को छठ घाटो पर श्रद्धापूर्वक अर्घ्य दिया गया। दिल्ली के बिहार भवन स्थित जी 20 छठ घाट आप के महिला नेता सपना राय और विधायक वीरेंद्र कादियान के सहयोग से छठ पूजा का घाट तैयार किया गया। छठ वर्तियो

और श्रद्धालुगण ने भगवान भाष्कर से धन धान्य वैभव सुख शांति की कामना की। छठ पर्व को लेकर उत्सवी माहौल कायम था। छठ पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। छठ पूजा पर भाड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती देखने को मिली। सुरक्षा

के उचित प्रबंध किया गया था। साथ ही छठ पूजा को घाट तैयार करने में सतीश कुमार, मुनेशर प्रसाद, अनिल मिश्रा सहित तमाम लोगो ने सहयोग किया।



