अररिया के बाद अब सिवान में पुल गिरा धड़ाम
अररिया के बाद अब सिवान में पुल गिरा धड़ाम

जे टी न्यूज, सिवान:
अररिया के सिकटी प्रखंड में बकरा नदी पर पड़रिया घाट पर बना पुल ध्वस्त का मामला अभी फरियाया हीं नहीं कि अब सिवान में में भी धड़ाम से पुल गिर जाने की सूचना मिली है जानकारी के अनुसार बिहार में पुल गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बार सिवान में गंडक नहर पर 30 फीट लंबा ब्रिज गिर गया है. घटना जिले के महाराजगंज अनुमंडल में शनिवार की सुबह 5 बजे के आसपास की है. पटेढ़ा और गरौली गांव के बीच गंडक नहर पर पुल बना हुआ है. पुल का एक पिलर धंस गया जिस कारण पुल ध्वस्त हो गया.

गंडक नदी पर ढह गया 30 फीट लंबा ब्रिजः पुल जिस समय ध्वस्त हुआ, उस वक्त काफी आवाज हुई. भरभराते हुए पुल नहर में समा गया. पुल गिरने की आवास से कुछ देर लोग सहम गए. हालांकि इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है. पुल गिरने का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि किस तरह पुल देखते देखते नहर में समाहित हो गया.
गांव वालों का कहना रहा कि नहर की सफाई कराई गई थी. इस दौरान नहर में से मिट्टी निकालकर बांध में डाला गया था. इससे पुल कमजोर पड़ गया था और यह हादसा हुई। इस घटना से एक बार फिर सरकारी काम को लेकर सवाल उठने लगा है. आखिर में बिहार में इतने पुल क्यों गिर रहे हैं?


