एम.एल.डी.पी.के.यादव कॉलेज अररिया में बापू और शास्त्री के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया

एम.एल.डी.पी.के.यादव कॉलेज अररिया में बापू और शास्त्री के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया
जे टी न्यूज़

अररिया: 02 अक्टूबर (रविवार) को पूर्णिया विश्वविद्यालय में बापू और शास्त्री जी का जन्म जयंती मनाने के पश्चात दुर्गापूजा की छुट्टी में पटना जाने के क्रम में एम.एल.डी.पी.के.यादव कॉलेज, तेज प्रताप नगर,अररिया के प्रधानाचार्य के आग्रह पर कि हाइवे से सटे सम्बद्ध महाविद्यालय में भी बापू और शास्त्री जी के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते जाइए। पूर्णिया विश्वविद्यालय का एक डिग्री सम्बद्ध इकाई है। हमने आग्रह स्वीकार कर महाविद्यालय में बापू और शास्त्री जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय तेज नारायण यादव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शत् शत् नमन किया। महाविद्यालय का शिष्टाचार भ्रमण किया।

हमारा आधिकारिक भ्रमण नहीं था। विगत दिनों सम्बद्ध महाविद्यालय के प्रधानाचार्य विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु कार्यालय में मिलते रहें हैं। इस रास्ते से दर्जनों बार यात्रा किया हूँ परन्तु इस महाविद्यालय में यह प्रथम दौरा था। महाविद्यालय हाइवे से सटा है और अग्रतर विकास की काफी संभावनाएं है।

Related Articles

Back to top button