बिस्फी के बैंगरा में बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत

जेटी न्यूज बिस्फी।

प्रखंड क्षेत्र के बैगरा गांव में बाढ़ से पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।मीली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा की बैगरा गांव के जयकिशोर सहनी के पुत्र कपलू सहनी 46 वर्षीय की मृत्यु बाढ़ के पानी में डूबने से हो गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मृतक कपलू सहनी सोमवार की शाम महाराजीबांध पर शौच के लिए गया था। घर वापस नहीं आने पर रात भर उसकी परिवार के लोगों ने खोजबीन करते रहे। मंगलवार की सुबह कपलू सहनी का शव धौंस की सहायक नदी कमला में उपलाता हुआ मिला, स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर लाया गया।

शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। जानकारी हो की प्रखंड में बाढ़ के पानी में डूब कर मरने का सिलसिला जारी है। बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र में पांच जुलाई से अबतक आठ लोगों की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हो गई है।

Related Articles

Back to top button