आरएसएस – भाजपा के नफरती नीतियों व संगत से प्रेरित संबंधों के सफेद मूर्ति हो गए सीएम नीतीश – विष्णुदेव
सांसद डॉ फैयाज अहमद ने की सुनील सिंह की सदस्यता समाप्त व कारी सोहेब को निलंबित करने की कड़ी निंदा
आरएसएस – भाजपा के नफरती नीतियों व संगत से प्रेरित संबंधों के सफेद मूर्ति हो गए सीएम नीतीश – विष्णुदेव
सांसद डॉ फैयाज अहमद ने की सुनील सिंह की सदस्यता समाप्त व कारी सोहेब को निलंबित करने की कड़ी निंदा

जे टी न्यूज, मधुबनी :
राजद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह बिस्कोमॉन के अध्यक्ष रहें सुनील कुमार सिंह की विधान परिषद सदस्यता को सुनियोजित ढंग से समाप्त किया जाना संसदीय इतिहास का काला अध्याय हैं। यह बातें पैक्स अध्यक्ष सह राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव ने विज्ञप्ति जारी कर कही हैं। जिलाध्यक्ष विष्णुदेव यादव ने कहा कि किसानों पैक्सों व गरीब गुरबों को लेकर सदैव मुखरता से सदन में अपनी बात रखने वाले एमएलसी सुनील सिंह को सीएम नीतीश कुमार भरे सदन में प्रत्यक्ष रूप से बर्बाद करने की धमकी देते रहें है। जो कि पूरी तरह भाजपा के नफरती भेदभाव नीतियों व संगत से प्रेरित संबंधों का सफेद प्रमाण हैं। समाजवाद का नकली चोला ओढ़े सीएम ने लोकतंत्र की हत्या कर दी हैं। अगर आज जेपी लोहिया कर्पूरी जीवित होते तो वे संघ के शरण में झुके सीएम नीतीश के नफरती नीतियों को देख शर्मिंदा होते।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान नेता सुनील सिंह की सदस्यता समाप्त किए जाने एवं बेबाकी से सदन में समाजिक न्याय की आवाज बुलंद करने वाले एमएलसी कारी सोहेब को आगामी सत्र के शुरुआती दो दिनों के लिए निलंबित करने के खिलाफ वरिष्ठ नेताओं से बात कर जल्द ही विरोध प्रदर्शन की तैयारी में वे जुटेंगे। राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद, प्रदेश महासचिव आसिफ अहमद, पूर्व कॉपरेटिव अध्यक्ष नवेंदु झा एवं ब्रह्मानन्द यादव, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शीतलांबर झा, वरीय अधिवक्ता संजय मिश्रा, राजद नेता राजकुमार यादव, मुखिया रामकुमार यादव, प्रवक्ता डॉ विजयचंद्र घोष , उपाध्यक्ष अजीतनाथ यादव, युवा नेता विजय यादव अरुण यादव एवं मो पम्मू ने सदस्यता समाप्त किए जाने पर कड़ी निंदा व्यक्त किए हैं।
