गरीबों का बल राष्ट्रीय जनता दल:- नमिता नीरज सिंह

जे०टी० न्यूज़ संवाददाता ललन कुमार
पटना/बाढ़:- विधानसभा की राजद नेत्री सह प्रदेश महासचिव (महिला) नमिता नीरज सिंह ने लॉक डाउन की वजह से फँसे वैसे दिहाड़ी मजदूर, गरीब, असहाय पीड़ितों जिनका गुजर-बसर रोजमर्रा के कामकाज के उपरांत मिलने वाली मानदेय से होता था, उनके बीच राहत सामग्री, मास्क एवं साबुन का वितरण किया । विदित है कि अचानक लॉक डाउन होने की वजह से बाढ़ विधानसभा अंतर्गत दिहाड़ी मजदूर, असहाय, दिव्यांग एवं गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले कई लोगों को जीवन यापन में काफी समस्या हो रही है । वैसे लोगों के बीच आज राजद नेत्री नमिता नीरज सिंह मसीहा बनकर उभरी हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों का बल – राष्ट्रीय जनता दल। साथ ही यह घोषणा भी की आज के बाद बाढ़ में कोई भी गरीब भूखा नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में प्रत्येक पंचायत में 100 एवं प्रत्येक वार्ड में 50 पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री, मास्क एवं साबुन मुहैया कराया जाएगा। जिसकी शुरुआत आज से कर दी गई है। नमिता नीरज सिंह ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की ऐसी विकट परिस्थिति में सरकार का दायित्व बनता है कि सभी दिहाड़ी मजदूर, भिक्षुक, दिव्यांग एवं असहाय पीड़ितों को राहत एवं चिकित्सीय सामग्री उपलब्ध कराए, लेकिन अभी तक सरकार द्वारा इस संबंध में कोई भी पहल नहीं किया गया है । उन्होंने यह भी बताया कि इतनी बड़ी जनसंख्या को देखते हुए उनके द्वारा राहत सामग्री वितरण का कार्य एक छोटी सी पहल है, ताकि और भी समाजसेवी कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल हों। साथ ही उन्होंने बाढ़ विधानसभा के वैसे सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया, जिन्होंने पहले दिन से ही जनता की सेवा में किसी न किसी प्रकार का सहयोग दिया है । राजद नेत्री नमिता नीरज सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। घर पर रहें, सतर्क रहें व सुरक्षित रहें ।



