विषम परिस्थिति में भी जोश और जज्बे के साथ कार्यों को दे रहें है सफल अंजाम
आंचल कर्मियों की कमी के कारण ऐसी स्थिति हुई उत्पन्न
विषम परिस्थिति में भी जोश और जज्बे के साथ कार्यों को दे रहें है सफल अंजाम
आंचल कर्मियों की कमी के कारण ऐसी स्थिति हुई उत्पन्न

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास): जिला रोहतास अंतर्गत करगहर प्रखंड मुख्यालय में दिन प्रतिदिन कार्यों को लेकर लोग भाग दौड़ करते रहते हैं। कभी आंचल कर्मियों की कमी दिखाई देता है तो कभी प्रखंड कर्मियों की कमी ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है की कर्मी लोग बीमार या अस्वस्थ रहने के बावजूद भी छुट्टी नहीं ले पाते। वहीं एक मामला अंचल कर्मी दीपेंद्र कुमार का देखने को मिला बीगत दिन 27 जुलाई 2024 को अंचल कर्मी दीपेंद्र कुमार मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रहे थे संध्या लगभग 7:00 बजे चोर बड़ी आलमपुर गांव के पास केजविल लगे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। जिससे उनका दाया पैर फ्रैक्चर हो गया। फिर चेनारी स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करवाया गया दवा चल रहा है। ऐसी स्थिति में भी अंचल कर्मी दीपेंद्र कुमार जोस और जज्बे के साथ कार्यों को दे रहें है सफल अंजाम।



