डीएम ने बच्चों तथा अभिभावकों के साथ किया जन संवाद

डीएम ने बच्चों तथा अभिभावकों के साथ किया जन संवाद

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) जिला पदाधिकारी रोहतास नवीन कुमार के द्वारा उच्च विद्यालय चौखंडी पथ सासाराम एवं राज्यकृत राजेश्वर प्लस 2 माध्यमिक विद्यालय खुढ़नू सासाराम में शिक्षा संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित किया गया तथा विभिन्न योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई साथ ही बच्चों एवं अभिभावकों को बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं की कितनी जानकारी है।

इस संबंध में सभी से अपील किया गया कि बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़े और अपना भविष्य सवारें है। इसी क्रम में जिले के सभी 19 प्रखंडों में दो दो शिक्षा संवाद तथा सभी 11 नगर निकायों में एक-एक शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया।

 

उसमें विभिन्न वरीय पदाधिकारी के नेतृत्व में राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं जानकारी दी गई और विद्यार्थियों से सीधा समाधान स्थापित किया गया।

शिक्षा संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने बिहार सरकार तथा मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button