*मनायी गयी लेनिन की 150वीं वर्षगांठ

*मनायी गयी लेनिन की 150वीं वर्षगांठ*

 

ठाकुर वरुण कुमार।

पटना::- लेनिन की 150वीं वर्षगांठ पर आज सीपीआईएम के राज्य कार्यालय में उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते हुए, उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
पुष्प अर्पित करने के बाद सीपीआईएम की केन्द्रीय कमेटी के सदस्य कॉमरेड अरुण कुमार मिश्र ने का. स्टालिन के शब्दों को दुहराते हुए बताया कि “लेनिनवाद” साम्राज्यवादी काल का मार्क्सवाद है।

लेनिन न सिर्फ सोवियत क्रांति के महानायक थे बल्कि वे अन्तर्राष्ट्रीय कम्युनिस्ट आन्दोलन के पथ प्रदर्शक और शिक्षक थे।

आज जबकि पूंजीवाद अपने संस्थागत संकट के दौर से गुजर रहा है और इस संकट ने पूरी मानव सभ्यता के विनाश की परिस्थिति पैदा कर दी है, वैसी परिस्थिति में लेनिन के क्रांतिकारी उसूलों को लागू करते हुए पूंजीवाद को समाप्त करके ही मानवता को बचाया जा सकता है।

राज्य कार्यालय के कार्यक्रम में पार्टी के सचिव मंडल सदस्य का. गणेश शंकर सिंह, राज्य कमिटी सदस्य का. देवेन्द्र चौरासिया, जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा के राज्य अध्यक्ष अशोक मिश्र, एस एफ आई के दीपक, राहुल तथा अन्य साथी शामिल थे।

कार्यालय के अलावा अन्य जगहों पर राज्य सचिव अवधेश कुमार, राज्य सचिव मंडल सदस्य विनोद कुमार, रामपरी, प्रभुराज नारायण राव, मनोज कुमार चंद्रवंशी ने भी लेनिन को श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Back to top button