धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथित टिप्पणी के खिलाफ सांसद पप्पू यादव ने दर्ज कराया मानहानि का मामला

भगवान श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथित टिप्पणी के खिलाफ सांसद पप्पू यादव ने दर्ज कराया मानहानि का मामला
भगवान श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग


जे टी न्यूज, नई दिल्ली : भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कार्रवाई की पहल की है। उन्होंने दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है।

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण करोड़ों लोगों की आस्था, श्रद्धा और विश्वास के प्रतीक हैं। उनके प्रति किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था और महापुरुषों के सम्मान का ध्यान रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

पप्पू यादव ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं और आस्था के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

 

Related Articles

Back to top button