राजीव गांधी का 80 वां जन्मदिन श्रद्धा एवं सादगी के साथ मनाई गई
राजीव गांधी का 80 वां जन्मदिन श्रद्धा एवं सादगी के साथ मनाई गईl

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय इंदिरा गांधी आश्रम सासाराम में रोहतास जिला के कांग्रेस जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में हम सभी के लोकप्रिय नेता भारत रत्न भारत के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 80 वा जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। सबसे पहले उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद उनके महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। करगहर के विधायक संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि राजीव गांधी को देश की प्रगति में अमिट योगदान था। उनके सोच एवं परिकल्पना विकास का लाभ अंतिम पायदान तक पड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का था। भारत गांव का देश है भारत की आत्मा गांव में बसती है और गांव में इतना बदलाव अपेक्षित है। यह पीड़ा राजीव गांधी ने गांव का दौरा कर नजदीक से समझा था। गांव की बदहाली दूर करने एवं गांव को शहर के तर्ज पर विकसित करने के लिए उन्होंने संविधान में संशोधन करके गांव के विकास के लिए सीधे पैसा गांव में भेजा। जिसके चलते आज गांव का विकास शहर के तर्ज पर हो रहा है। आज गांव में गली-गली का पक्कीकरण राजीव गांधी की देन है। कन्हैया सिंह अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि राजीव गांधी देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री थे।

वह बहुत ही कम उम्र में 40 वर्ष के उम्र में ही देश के प्रधानमंत्री बन गए थे। देश में सूचना क्रांति कंप्यूटर क्रांति दल विरोधी कानून राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना देश के मतदाताओं की उम्र 21 वर्ष से घटकर 18 वर्ष करना पंचायती राज महिलाओं को 35 प्रतिशत चुनाव में लड़ने का अधिकार दिया। उनके योगदान को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। मौके पर कन्हैया सिंह कांग्रेस जिला अध्यक्ष, संतोष कुमार विधायक करगहर विधानसभा, लोकेश तिवारी, दीपक शुक्ला, राम अवतार राय, राधा प्रसाद सिंह, बेनी माधव सिंह, तौफीक अहमद, राजेश्वर कुशवाहा, सुनील तिवारी, धनंजय मेहता, डॉक्टर मनोज कुमार, अशोक कुमार, विनोद राय, जी एम अंसारी, शाहनवाज हुसैन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




