रेलवे की आठ स्लीपर बोगियां आइसोलेशन वार्ड में होंगी विकसित,तेजी से काम शुरू

पूरे डिवीजन में 20 कोच को आइसोलेशन वार्ड के रूप में ढालना है आठ बोगी भागलपुर में ही तैयार होना है ।





संजीव मिश्रा

भागलपुर: स्लीपर बोगियों को आइसोलेशन वार्ड के रूप में विकसित करने की कवायद भागलपुर में भी शुरू हो गई है। भागलपुर में कुल आठ बोगियां आइसोलेशन बोगी के रूप में परिवर्तित की जा रही हैं। पूरे डिवीजन में 20 कोच को इस रूप में ढालना है जिसमें से आठ बोगी भागलपुर में तैयार करना है lरेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी निखिल चक्रवर्ती ने बताया कि पूरे जोन में 338 स्लीपर बोगियों को आइसोलेशन कोच के रूप में तैयार करना है। उन्होंने बताया कि जोन के नौ लोकेशन पर कोच कनवर्जन का काम चल रहा है। कोच में जरूरी मेडिकल सुविधाएं भी दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर युद्धस्तर पर यह काम शुरू किया गया है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button